एनबीए में जगह बनाने वाले पहले भारतीय

एनबीेए में खेलने वाले पहले भारतीय सतनाम सिंह
प्रकाशित

खेल की दुनिया में पंजाब के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है.

सतनाम सिंह भमारा अमरीका के नेशनल बास्केटबॉल एसोशिएसन (एनबीए) ड्राफ़्ट में जगह पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. वे पंजाब के ‘बल्लो की’ गांव के रहने वाले हैं.

फ़्लोरिडा में प्रशिक्षण

सतनाम सिंह खेलेंगे एनबीए में

भमारा को पांच साल पहले फ़्लोरिडा के ब्रैडेनटन स्थित आईएमजी एकेडेमी में बास्केटबॉल के प्रशिक्षण के लिए एक स्कॉलरशिप मिली. उस समय वे सिर्फ़ 14 साल के थे, लेकिन उनकी ऊंचाई सात फ़ीट थी.

उनके पिता बलबीर सिंह किसान हैं.

एनबीेए में खेलने वाले पहले भारतीय सतनाम सिंह

एनबीए में सतनाम सिंह की दिलचस्पी दस साल पहले हुई, जब उन्होंने कोबे ब्रायंट और लीब्रोन जेम्स को खेलते हुए टेलीविज़न पर देखा.

वे खुद ड्वाइट हॉवर्ड, शैकिल ओ’ नील और याओ मिंग की तरह खेलना चाहते हैं.

सतनाम को अभी भी अंग्रेज़ी बोलने में दिक़्कत होती है. पर एनबीए में खेलने की संभावना को लेकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>