सलमान ख़ान को बेल या जेल?

सलमान ख़ान
प्रकाशित

शुक्रवार को जिन ख़बरों पर सबकी नज़रें रहेंगी उनमें सलमान ख़ान की जमानत याचिका पर सुनवाई, ब्रिटेन के चुनावी नतीजे और भूमि अधिग्रहण प्रमुख रूप से शामिल हैं.

सलमान की सुनवाई

2002 के 'हिट एंड रन' मामले में दोषी क़रार दिए गए अभिनेता सलमान ख़ान की ज़मानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी.

निचली अदालत ने सलमान ख़ान को पाँच साल की सज़ा सुनाई है लेकिन बुधवार को हाई कोर्ट ने उन्हें दो दिनों की अंतरिम ज़मानत दे दी थी.

सलमान ख़ान की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे आज अदालत में पेश होंगे. यदि आज सलमान को ज़मानत नहीं मिली तो उन्हें जेल जाना होगा.

ब्रितानी चुनाव

ब्रितानी चुनाव

ब्रिटेन में गुरुवार को हुए आम चुनावों के नतीजे भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर शाम तक आ जाएंगे. मतदान समाप्त होने के बाद से ही नतीजे आने शुरू हो गए हैं.

एक्ज़िट पोल के मुताबिक़ प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की कंज़रवेटिव पार्टी 316 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी होगी जबकि लेबर पार्टी को 239 सीटें मिल सकती हैं.

एक्ज़िट पोल के मुताबिक स्कॉटलैंड की स्कॉटिश नेशनल पार्टी यानी एसएनपी स्कॉटलैंड की 59 में से 58 सीटें जीत रही है.

लोकसभा

लोकसभा में भूमि अधिग्रहण बिल

सरकार आज भूमि अधिग्रहण बिल को लोकसभा में पेश करेगी.

सरकार ने संसद के सत्र को तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है और सरकार दोनों सदनों में इस बिल को पारित कराने की कोशिश करेगी.

हालांकि सभी विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं और राज्यसभा में संख्याबल कम होने के कारण सरकार को इसे पारित कराने में मुश्किल हो सकती है.

यमन

यमन संघर्ष विराम

सऊदी अरब यमन में मानवीय मदद के लिए पाँच दिनों के सघर्ष विराम के लिए राज़ी हो गया है, जिसके बाद यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के नए दूत इस्माइल शेख अहमद आज रियाद जाएंगे.

बैजी तेल रिफ़ायनरी

इराक़

इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने एक बार फिर इराक़ की सबसे बड़ी बैजी तेल रिफ़ायनरी पर बड़ा हमला कर दिया है. इस ख़बर पर भी हमारी नज़र बनी रहेगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>