केंद्रीय कर्मचारियों के लिए योग कक्षाएं

योगाभ्यास
प्रकाशित

भारत सरकार अपने केंद्रीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए अगले महीने से योग की कक्षाएं शुरू कर रही है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 20 मार्च को जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि योग कक्षाएं एक अप्रैल से आरंभ होंगी.

भारत सरकार का कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग योग कक्षाओं का इंतजाम करेगा.

एक अनुमान के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों की आबादी लगभग तीस लाख है.

बाबा रामदेव, नरेंद्र मोदी

इस पहल को योग को बढ़ावा देने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल संयुक्त राष्ट्र के मंच से योग का महत्व बताया था.

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की थी कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाएगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>