अमरीकी इतिहास का 'सबसे लंबा युद्ध ख़त्म'

जॉन कैंपबेल
इमेज कैप्शन, अमरीकी जनरल जॉन कैंपबेल आईएसएएफ़ के कमांडर हैं
प्रकाशित

अमरीका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय युद्धक मिशन के समापन का स्वागत किया है.

राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि बीते 13 वर्षों के दौरान अमरीकी सेनाओं ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं.

ओबामा के मुताबिक़ अमरीकी इतिहास में सबसे लंबे युद्ध का एक ज़िम्मेदार समापन हो रहा है.

ओबामा ने इस मिशन को अमरीकी इतिहास का सबसे लंबा युद्ध बताया है
इमेज कैप्शन, ओबामा ने इस मिशन को अमरीकी इतिहास का सबसे लंबा युद्ध बताया है

इससे पहले रविवार को अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक समारोह में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ़) को औपचारिक तौर पर ख़त्म कर दिया गया.

हालांकि आगे भी लगभग 13 हज़ार विदेशी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद रहेंगे जिनमें से अधिकतर अमरीकी होंगे, लेकिन उनकी युद्धक गतिविधियों में कोई भूमिका नहीं होगी. वो सिर्फ़ अफ़ग़ान बलों को प्रशिक्षण देंगे.

अफ़गानिस्तान से नैटो के जाने पर देश में मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है.

कुछ लोगों को लगता है कि देश में सुरक्षा के हालात गंभीर हैं और अंतरराष्ट्रीय सैनिकों को अफ़गान सुरक्षाबलों की मदद करने की ज़रूरत है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>