बर्ड फ्लूः 20 लाख बत्तखों को मारा जाएगा

केरल में बत्तखों में बर्ड फ्लू
    • Author, अरुण लक्ष्मण
    • पदनाम, बीबीसी के लिए, तिरुअनंतपुरम् से
  • प्रकाशित

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने राज्य में बर्ड फ़्लू के ख़तरे को देखते हुए मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है.

केरल के अलपुझा, कोट्टायम और पठानमथिट्टा ज़िलों में लाखों बत्तखों में बर्ड फ्लू से प्रभावित होने की पुष्टि के बाद केरल सरकार ने ये कदम उठाया है.

इस बैठक में केरल के कृषि मंत्री केपी मोहनन और राज्य स्वास्थ्य मंत्री वीएस शिवकुमार भी उच्च अधिकारियों के साथ हिस्सा ले रहे हैं.

केरल सरकार की बर्ड फ्लू से प्रभावित करीब 20 लाख बत्तखों को मारने की योजना है.

बत्तख किसान संगठन के नेताओं ने <link type="page"><caption> बर्ड फ्लू</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/rolling_news/2012/01/120104_india_birdflu_free_rn.shtml" platform="highweb"/></link> को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदम का विरोध किया है.

संगठन का विरोध

बत्तख

अलपुझा के बत्तख किसान संघ के नेता केके कुट्टापन कहते हैं, “किसान को दी जाने वाली मुआवजे की राशि तय किए बिना सरकार ने बड़े पैमाने पर हमारी बत्तखों को मारने का फैसला ले लिया है. सरकार केंद्रीय दर 37 रुपए के हिसाब से यदि मुआवजा देती है तो वह पूरी तरह अपर्याप्त होगा.“

उन्होंने कहा, “बत्तख अधिकांश परिवारों की रोजी रोटी का साधन हैं. और अगर इस तरह बत्तखों को मारा गया तो कई और आत्महत्याएं होंगी. सरकार को ये कदम उठाने के पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से राय मशविरा करना चाहिए.“

केरल में बत्तखों में बर्ड फ्लू
इमेज कैप्शन, केरल सरकार ने करीब 20 लाख बत्तखों को मारने की योजना बनाई है.

प्रदेश के डॉक्टर सुरेश का कहना है, “लोगों को इतना डरने की जरूरत नहीं है. यह अभी तक तय नहीं है कि कहीं ये बीमारी तेजी से फैल तो नहीं रही. सरकार इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है. बर्ड फ्लू से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण और अन्य जरूरी दवाइयां मंगाई जा रही हैं.”

केरल सरकार ने लाखों बत्तखों में बर्ड फ्लू पाए जाने के बाद उन्हें मारने का आदेश दे दिया है.

यही नहीं केरल के अलपुझा, कोट्टायम और पठानमथिट्टा जिले में हाई अलर्ट भी घोषित कर दिया गया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>