न्यूज़ अलर्ट: जी-20 सम्मेलन का समापन

नरेंद्र मोदी
प्रकाशित

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन का आज समापन होगा.

माना जा रहा है कि जी-20 के नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए एक विस्तृत योजना जारी कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़

भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर ज़िले में नसबंदी ऑपरेशन में महिलाओं की मौत के मामले में सियासत तेज़ हो गई है.

विपक्ष ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के त्यागपत्र की मांग की है. इस ख़बर पर भी रहेगी बीबीसी हिंदी की नज़र.

विराट कोहली
इमेज कैप्शन, कोहली की कप्तानी में भारत चार मैच पहले ही जीत चुका है.

खेलों की दुनिया में हमारी नज़र रहेगी भारत और श्रीलंका के बीच रांची में होने वाले पांचवें और आख़िरी एकदिवसीय मैच पर.

आज श्रीलंका के पास इस श्रृंखला में एक अदद मैच जीतने का आख़िरी मौक़ा होगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>