मोदी प्रशंसक थरूर कांग्रेस प्रवक्ता नहीं

शशि थरूर
प्रकाशित

कांग्रेस ने सोमवार को शशि थरूर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रवक्ता पद से हटा दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करने पर थरूर के ख़िलाफ़ पार्टी की केरल इकाई ने हाईकमान से अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत की थी.

'मोदी की तारीफ़'

शशि थरूर को स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने के लिए मोदी का निमंत्रण मिला था और उन्होंने मोदी की तारीफ़ भी की थी.

थरूर ने सभी आरोपों को ख़ारिज़ करते हुए कहा था कि उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता होने पर गर्व है और उन्होंने कभी भी 'हिंदुत्व के एजेंडे' का समर्थन नहीं किया.

नरेंद्र मोदी

कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने बीबीसी से बातचीत में फ़ैसले को सही बताया.

उन्होंने कहा, "जनप्रतिनिधियों का काम 'ब्रांड अंबेसडर' बनना नहीं है. इसके अलावा प्रवक्ता के रूप में सिर्फ़ पार्टी के नज़रिये को सामने रखना होता है, ऐसे में प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी ख़ासी अहम होती है."

'मौका मिलता तो अच्छा होता'

शशि थरूर
इमेज कैप्शन, शशि थरूर ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रशंसा की थी

शशि थरूर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उन्हें केरल कांग्रेस की शिकायत पर पक्ष रखने का मौका मिलता तो अच्छा रहता.

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं और प्रवक्ता पद की ज़िम्मेदारियों से मुक्त करने के पार्टी अध्यक्ष के फ़ैसले को स्वीकार करते हैं.

उन्होंने कहा, "मैं इस मामले को ख़त्म मान रहा हूं और मुझे इस पर कोई और प्रतिक्रिया नहीं देनी है."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>