वैदिक आरएसएस के आदमी हैं: राहुल गांधी

वेद प्रताप वैदिक, हाफ़िज़ सईद
प्रकाशित

जमात उद दावा प्रमुख हाफ़िज़ सईद से एक भारतीय पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की मुलाक़ात पर उठे विवाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी कूद पड़े हैं.

मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा कि ये सभी जानते हैं कि वेद प्रताप वैदिक आरएसएस के आदमी हैं.

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''हमलोग इस बात को जानने के इच्छुक हैं कि वैदिक की हाफ़िज़ सईद से मुलाक़ात में क्या पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास ने मदद की थी.''

लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने इस बात का खंडन करते हुए ट्वीट किया है कि वेद प्रताप वैदिक न ही बीजीपी और न ही आरएसएस के सदस्य हैं.

लेखी ने आगे कहा, ''बहुत से पत्रकार कश्मीर और पाकिस्तान में अलगाववादियों से लगातार मिलते रहे हैं.''

वहीं संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि सरकार का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है और कांग्रेस इस मुलाक़ात को बेवजह मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है.

इस बीच लगातार दूसरे दिन संसद में इस मुद्दे पर हंगामा हुआ.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)