कंगना अब हीरो हो गई हैं, मुझे हीरोइन बनना होगा: इरफ़ान

    • Author, संजय मिश्रा
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

बुधवार को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फ़िल्म के बाद, गुरुवार को अभिनेता इरफ़ान ख़ान की नई फ़िल्म 'मदारी' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है.

पिता और पुत्र के रिश्ते को दिखाती यह कहानी बदले की कहानी भी है.

फ़िल्म मदारी का ट्रेलर देखने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://youtu.be/j4s3JmLGLCA" platform="highweb"/></link><bold><link type="page"><caption> </caption><url href="https://youtu.be/j4s3JmLGLCA" platform="highweb"/></link></bold>

इरफ़ान फ़िल्म में एक मंत्री के बेटे का अपहरण कर लेते हैं. ट्रेलर से तो यही मालूम चलता है कि इस तरह वो अपने बेटे के गुम होने का दर्द बयां करना चाहते हैं.

इरफ़ान कहते हैं,"इस कहानी से मैं निजी तौर पर प्रभावित हूं और इस कहानी का विचार मेरी पत्नी को आया था. उन्होनें ही इस फ़िल्म का नरेशन तैयार किया है."

इरफ़ान ने इस ट्रेलर लाँच के इनवाईट अपने बेटे अयान के लिखे ख़त के ज़रिए मीडिया को भिजवाए.

इरफ़ान कहते हैं,"अपने बेटे से इस लैटर को लिखवाने के लिए बड़ा प्रयत्न करना पड़ा, वो भी स्टार ही हैं."

इरफ़ान ने अभिनेत्री कंगना के साथ शूट की जा रही एक फ़िल्म 'डिवाइन लवर्स' के बारे में बताया कि अब यह फ़िल्म नहीं बनेगी.

उनका कहना था,"कंगना अब हीरो हो गई हैं और मुझे लगता है कि उनके साथ फ़िल्म करने के लिए मुझे हीरोइन बनना होगा."

इस फ़िल्म में इरफ़ान के साथ जिमी शेरगिल सह अभिनेता के रूप में काम कर रहे हैं. जिमी के साथ ही 2003 में उनकी पहली फ़िल्म 'हासिल' आई थी.

लेकिन 'हासिल' में जिमी लीड रोल में थे और इरफ़ान विलेन की भूमिका में थे.

जिमी के साथ काम करने के अनुभव को लेकर इरफ़ान ने कहा,"वो समय के साथ बहुत बेहतर हो गए हैं. हां, बस फ़िल्म के पोस्टर पर मेरे चेहरे पर ज्यादा लाईट है."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)