कुंग फ़ू की जड़ें भारत में: टाइगर श्रॉफ़

प्रकाशित

भारत के प्राचीन ज्ञान के उन्नत होने के बारे में कई बयान दिए जा चुके हैं.

इस कड़ी में एक और दावा किया है अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ ने.

अपने करियर की दूसरी फ़िल्म ‘बागी’ में एक कुंग फ़ू एक्सपर्ट का रोल निभा रहे टाइगर का दावा है कि इस प्राचीन चीनी युद्धकला का जन्म भारत में हुआ है !

टाइगर के अनुसार, "इस बात पर विवाद हो सकते है, लेकिन यह तय है कि बौद्ध साधु बोधिधर्मा जब भारत से चीन गए, तब वो अपने साथ एक युद्ध कला लेकर गए थे."

वो कहते हैं, "संभव है कि यह दक्षिण भारत में प्रचलित कलारिपायट्टु युद्ध कला हो जिसे शाओलिन (चीनी कुंग फ़ू विद्यालय) में बदल दिया गया हो."

कुंग फ़ू को लेकर यह बेहद प्राचीन किंवदंती है जिसे टाइगर ने दोहराया है.

इस बारे में सबूत मांगने पर उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि आप 29 अप्रैल को रीलीज़ हो रही हमारी फ़िल्म देंखे.

बागी फ़िल्म की एक ख़ास बात यह भी है कि इस फ़िल्म को टाइगर श्रॉफ़ की पहली फ़िल्म 'हीरोपंती' बनाने वाली पूरी टीम ही बना रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)