अर्जुन, सोनाक्षी के 'तेवर' की हवा निकली

'तेवर'
प्रकाशित

ज़बर्दस्त प्रमोशन के बावजूद अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फ़िल्म 'तेवर' बॉक्स ऑफ़िस पर पिट गई.

बॉक्स ऑफ़िस विशेषज्ञों के मुताबिक़ फ़िल्म ने चार दिनों में सिर्फ़ 25.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया.

पहले तीन दिन फ़िल्म ने 22 करोड़ रुपए कमाए और चौथे दिन सिर्फ़ 3.5 करोड़ रुपए की कमाई की.

'तेवर'

फ़िल्म को अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर और चाचा संजय कपूर ने मिलकर बनाया था.

ये अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की साथ में पहली फ़िल्म थी.

सोनाक्षी के लिए झटका

सोनाक्षी सिन्हा

फ़िल्म को भारत में लगभग तीन हज़ार प्रिंट्स के साथ रिलीज़ किया गया था.

सोनाक्षी के लिए ये ज़्यादा बड़ा झटका है, क्योंकि ये उनकी लगातार तीसरी फ़्लॉप फ़िल्म है.

इससे पहले, उनकी अजय देवगन के साथ 'एक्शन जैक्सन' और रजनीकांत के साथ 'लिंगा' (हिंदी) भी फ़्लॉप रही थीं.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>