You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जब अपनी स्कूल टीचर से मिले पुतिन
जिस महिला से पुतिन गले लग रहे हैं वो उनकी स्कूल टीचर हैं.
अपनी टीचर से मिलने के लिए पुतिन ख़ुद अपनी कार चलाकर होटल पहुंचे और उन्होंने अपनी टीचर को डिनर के लिए क्रेमलिन का न्योता भी दिया.
ये वीडियो रूस ने 11 मई की शाम को जारी किया था.
कैज़ुअल कपड़ों में, हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए पुतिन अपनी स्कूल टीचर से गले मिलते हैं.
राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के मुताबिक, पुतिन ने अपनी स्कूल टीचर को 9 मई को रेड स्क्वायर में हुई दूसरे विश्व युद्ध की 'विजय दिवस परेड' के लिए मॉस्को बुलाया था.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)