बेड साथ लेकर दौड़ने वाली अनोखी रेस

बेड साथ लेकर दौड़ने वाली अनोखी रेस
प्रकाशित

10 मई को श्रीलंका में एक अनोखी रेस आयोजित की गई.

इस रेस में प्रतिभागी को 35 किलो का बेड अपने कंधे में लेकर आठ किलोमीटर तक दौड़ना होता है.

ये दौड़ हर साल सिंहली और तमिल न्यू ईयर फेस्टिवल के मौके पर आयोजित की जाती है.

आयोजनों का कहना है कि ये दौड़ इस इलाके की अनोखी ख़ासियत है और इसकी शुरुआत तब हुई थी जब यहां के लोग अपनी आजीविका कमाने के लिए हाथ से बने बेड को कंधे पर लादकर देश भर में बेचने के लिए ले जाया करते थे.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)