22 साल पुराना अंजू बॉबी जॉर्ज का रिकॉर्ड तोड़ने वाली खिलाड़ी

वीडियो कैप्शन, 22 साल बाद अंजू बॉबी का रिकॉर्ड तोड़ने वाली खिलाड़ी
22 साल पुराना अंजू बॉबी जॉर्ज का रिकॉर्ड तोड़ने वाली खिलाड़ी
प्रकाशित

केरल से आने वाली भारतीय एथलीट एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है.

उन्होंने 27 जून को भुवनेश्वर में चल रहे नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप्स में 6.88 मीटर की कूद के साथ वीमेन्स लॉन्ग जंप कैटेगरी में ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया.

इससे पहले 6.83 मीटर के साथ, ये रिकॉर्ड अंजू बॉबी जॉर्ज के नाम था, जो उन्होंने 2004 में एथेन्स ओलंपिक के दौरान बनाया था.

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक एक्स पोस्ट में एंसी सोजन की उपलब्धि पर बधाई दी है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)