वेनेज़ुएलाः मलबे से 32 घंटे बाद ज़िंदा निकाला गया बच्चा
वेनेज़ुएलाः मलबे से 32 घंटे बाद ज़िंदा निकाला गया बच्चा
प्रकाशित
वेनेज़ुएला में आए दो बड़े भूकंप में गिरी एक इमारत से 32 घंटों के बाद एक नए जन्मे बच्चे को बचाया गया.
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में बचावकर्मी फ्लडलाइट की रोशनी में बच्चे को बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद तालियां बजती हुई सुनाई देती हैं.
ये वाक़या वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास के उत्तर में ला गुएरा शहर का है, जो भूकंप से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है.
बचावकर्मी बच्चे को रज़ाई में लपेटकर, सावधानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पास करते हुए नज़र आ रहे हैं. बाद में बच्चे को टिशू से साफ भी किया गया.
वीडियो पोस्ट करने वाले यूज़र के मुताबिक ये बच्चा महज़ 18 दिन का था. इस बच्चे की मां को भी आधे घंटे बाद रेस्क्यू किया गया.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



