You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पोलार्ड ने जब ग़ुस्से में स्टार्क की तरफ़ बैट फेंककर मारा था
साल 2014 में मुंबई के वानखेड़े मैदान में मुंबई इंडियंस और आरसीबी आमने-सामने थीं.
पहले खेलते हुए मुंबई ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए थे. फिर कैप्टन रोहित और केरोन पोलार्ड ने टीम को संभाला.
कहानी शुरू होती है पारी के 17वें ओवर में, पोलार्ड अपनी इनिंग्स को रफ्तार देने की कोशिश कर रहे थे. बॉल थी फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क के हाथों में.
उन्होंने पहली बॉल पोलार्ड की तरफ बाउंसर मारी. पोलार्ड इसे टच नहीं कर पाए.
स्टार्क उनके करीब आए और कुछ बोलते हुए लौट गए,
जब वो दूसरी बॉल डालने ही वाले थे, तभी पोलार्ड स्ट्राइक से हट गए. लेकिन स्टार्क ने फिर भी बॉल फेंक दी.
इसके बाद पोलार्ड इतने खफ़ा हुए कि बैट स्टार्क की तरफ फेंकना चाहा. बैट उनके हाथ से छूटकर वहीं गिर गया.
फिर दोनों प्लेयर एक दूसरे के करीब आकर बहस करने लगे, अंपायर और बाकी खिलाड़ी बीच-बचाव करने लगे.
उसके बाद स्टार्क को मौका मिला कि वो पोलार्ड को आराम से रन आउट कर दें, लेकिन वो उन्हें क्रीज़ पर लौटने के लिए टीज़ करने लगे और बाद में बेल्स गिराकर उन्हें रन आउट किया.
ये सब ड्रामा यहीं नहीं रुका, जब आरसीबी की टीम चेज़ के लिए आई तो उनकी बैटिंग भी फ्लॉप रही. जब स्टार्क बैटिंग के लिए आए तो पोलार्ड ने बॉल थाम ली और उन्हें बाउंसर दे मारी.
बाद में स्टार्क का कैच भी पोलार्ड ने ही थामा और मुंबई इस मैच को जीतने में भी कामयाब रही.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)