You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
व्हाइट हाउस के पास थीं रिपोर्टर, तभी सुनाई पड़ी गोलियों की आवाज़
अमेरिका के वॉशिंगटन में शनिवार को व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी हुई. इस घटना में एक शख़्स घायल हो गया, जबकि गोलियां चलाने वाला संदिग्ध मारा गया.
घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे. दरअसल, शाम क़रीब छह बजे व्हाइट हाउस में मौजूद कई पत्रकारों ने गोलियों की आवाज़ सुनी.
सीक्रेट सर्विस के बयान के मुताबिक़, 17वीं स्ट्रीट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू के पास एक शख़्स ने अपने बैग से हथियार निकाला और फ़ायरिंग शुरू कर दी.
सीक्रेट सर्विस ने जवाबी फ़ायर किया और संदिग्ध को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
सीबीएस न्यूज़ को सूत्रों ने बताया कि 15 से 30 गोलियां चलीं. ऐसा लग रहा था कि एक शख़्स ने सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के पास जाकर उन पर गोली चलाई, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ. इसके बाद एजेंट्स ने जवाबी फ़ायर किया.
एफ़बीआई डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि सीक्रेट सर्विस इस घटना पर कार्रवाई कर रही है.
एक महीने पहले ही व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में भी गोलीबारी हुई थी. तब भी एक संदिग्ध हमलावर पकड़ा गया था.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)