टाइगर श्रॉफ़ से मिले शिंदे, बोले- मुंबई में किसी भी गैंग की दादागिरी नहीं चलेगी
अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार देर रात उनसे मुलाक़ात की है.
एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "टाइगर श्रॉफ़ पर गोलीबारी होना एक गंभीर घटना है. वो इस हमले में बाल-बाल बचे हैं. पांच राउंड फ़ायरिंग हुई, लेकिन ग़नीमत रही कि वे सुरक्षित बच गए."
उन्होंने कहा, "उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं, और यह घटना निंदनीय है. मैंने अभिनेता से मुलाक़ात की, उनसे बातचीत हुई. उनके बाएं हाथ पर गन पाउडर और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं."
शिंदे ने कहा, "90 के दशक में इस तरह की गैंगवार काफ़ी आम थीं, लेकिन मुंबई पुलिस ने 1995 में इनका ख़ात्मा कर दिया था. गोली का जवाब गोली से दिया, तब यह गैंगवार ख़त्म हुई."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



