टेस्ट मैच जिसके बीच ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन और वाइस कैप्टन को टीम से बाहर किया गया
इस कंट्रोवर्सी को सैंडपेपर-गेट कहा जाता है.
साल 2018, ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा, दो टेस्ट हो चुके थे और सीरीज़ 1-1 से बराबर थी.
केप टाउन में तीसरा टेस्ट चल रहा था, दोनों टीमों के बीच टेंशन पहले से ही बहुत ज़्यादा थी.
ग्राउंड पर स्लेजिंग और बहस, सब कुछ देखने को मिल रहा था.
मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बॉलर्स को स्विंग नहीं मिल रही थी.
फिर कुछ ऐसा हुआ जो कैमरे में कैद हो गया.
यंग ऑस्ट्रेलियन प्लेयर कैमरून बैनक्रॉफ्ट जेब से कुछ निकालते दिखे और फिर उसे पैंट में छिपा लिया.
लेकिन वो ये चालाकी छिपा नहीं सके.
सब कुछ कैमरों में कैद हो गया और बड़ी स्क्रीन पर भी दिखा.
मैदान में दर्शक हैरान थे.
ऑस्ट्रेलियन टीम की हूटिंग शुरू हो गई.
अंपायर्स ने बैनक्रॉफ्ट से बातचीत की, ऑस्ट्रेलियन कैप्टन स्टीव स्मिथ और वाइस कैप्टन डेविड वार्नर भी वहाँ आए.
सब कुछ बीच मैदान में हो रहा था और क्रिकेट की दुनिया में नया तूफ़ान आ रहा था.
उसी शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान स्टीव स्मिथ ने माना कि ये 'लीडरशिप ग्रुप' का एक प्लान था.
इन्वेस्टीगेशन में सामने आया की इसमें डेविड वॉर्नर भी शामिल थे.
बीच मैच में ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन और वाइस कैप्टन दोनों को टीम से बाहर कर दिया गया.
ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए अब ये मैच बेमानी सा हो गया था.
साउथ अफ्रीका ने इसे 322 रनों से जीता.
स्मिथ जब सिडनी एयरपोर्ट लौटे, तो कैमरों के सामने उनकी आँखों से आँसू बह गए.
उन्होंने कहा कि ये उनकी ज़िम्मेदारी है और उन्हें इसका बहुत पछतावा है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वॉर्नर पर 1-1 साल का बैन लगाया और बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का.
कोच डैरेन लीमन ने इस्तीफ़ा भी दिया.
और यहीं से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में बदलाव का दौर शुरू हुआ.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



