You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
लेखिका और इलस्ट्रेटर मरजान सत्रापी का 56 साल की उम्र में निधन
फ्रांसीसी-ईरानी लेखिका और इलस्ट्रेटर मरजान सत्रापी का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. ग्राफिक नॉवेल सिरीज़ और फ़िल्म पर्सेपोलिस ने उन्हें वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई थीं.
मरजान सत्रापी ईरान की कट्टरपंथी और धार्मिक सरकार के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाती रहीं. वो ईरानी मूल की थीं और 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद पढ़ने के लिए यूरोप चली गई थीं.
साल 1994 में वह स्थाई तौर पर फ़्रांस में रहने लगीं और 2006 में उन्हें फ़्रांस की नागरिकता मिली.
साल 2000 में आई ग्राफिक नॉवेल सिरीज़ पर्सेपोलिस उनकी जिंदगी पर आधारित है. इस सिरीज़ में उन्होंने 1979 की ईरानी इस्लामी क्रांति के दौरान महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों और अपने परिवार के बारे में लिखा है.
आठ साल बाद इसी ग्राफिक नॉवेल पर फ़िल्म बनाई गई, जिसे ऑस्कर में बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए नॉमिनेट किया गया था. इस फ़िल्म को मरजान ने को-डायरेक्ट भी किया था.
पिछले साल मरजान ने फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लीजन ऑफ ऑनर' को लेने से मना कर दिया था. उन्होंने इसकी वजह ईरान के मामले में फ़्रांस सरकार के दोहरे रवैये को बताया और फ़्रांसकी कूटनीतिक नीति की कड़े शब्दों में आलोचना भी की.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)