You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ईरान युद्ध पर रो खन्ना ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से पूछे सवाल
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान युद्ध के बाद पहली बार संसद में डेमोक्रेटिक सांसदों का सामना किया.
लगभग छह घंटे की सुनवाई की दौरान हेगसेथ ने शपथ के तहत सवालों का सामना करते हुए डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ बहस की. 29 अप्रैल को वो हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सामने पेश हुए थे.
उनके साथ ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ के चेयरमैन जनरल डेन केन और रक्षा मंत्रालय के मुख्य वित्त अधिकारी जूल्स हर्स्ट भी मौजूद थे.
कमेटी में डेमोक्रेटिक सांसदों ने युद्ध में सरकारी धन के इस्तेमाल पर सवाल उठाए. हर्स्ट ने बताया कि अब तक इस युद्ध पर अमेरिका 25 अरब डॉलर ख़र्च कर चुका है.
उन्होंने कहा कि ज़्यादातर ख़र्च हथियारों और सैन्य उपकरणों को बदलने पर हुआ है. हर्स्ट ने यह भी कहा कि कुल लागत का पूरा आकलन बाद में दिया जाएगा.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)