You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पश्चिम बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर हुआ विवाद, क्या बोलीं ममता बनर्जी?
30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में ईवीएम और पोस्टल बैलेट बॉक्स को रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद हो गया.
ये विवाद शाम तक इतना बढ़ गया कि कई जगह पर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, उनके समर्थकों और प्रशासन-पुलिस के लोगों के बीच बहस देखने को मिली.
टीएमसी ने स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर पुलिस-प्रशासन पर 'धांधली' करने के आरोप लगाए तो बीजेपी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी हार रही है, इसलिए वो 'धांधली' के आरोप लगा रहे हैं.
इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कोलकाता की भवानीपुर सीट पर स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंच गईं.
इससे पहले उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के काउंटिंग एजेंटों को हालात पर नजर रखने और 'निडर' होकर काम करने का 'हाई अलर्ट' जारी किया था.
स्ट्रॉन्ग रूम वो कमरा होता है जहां मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनें रखी जाती हैं.
पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण में विधानसभा की 142 सीटों पर वोटिंग हुई थी और 4 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आएंगे.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)