मध्य प्रदेश: जबलपुर क्रूज़ हादसे में बाल-बाल बचे लोगों ने क्या बताया?

वीडियो कैप्शन, मध्य प्रदेश: जबलपुर क्रूज़ हादसे में बाल-बाल बचे लोगों ने क्या बताया?
मध्य प्रदेश: जबलपुर क्रूज़ हादसे में बाल-बाल बचे लोगों ने क्या बताया?

30 अप्रैल की शाम को मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में बरगी डैम में पर्यटकों से भरी एक क्रूज़ डूब गई. इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और छह लोग अब भी लापता हैं.

अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अभी तक 20 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया, "हादसा अचानक ख़राब हुए मौसम और तेज आंधी तूफ़ान के बीच हुआ. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना की एक टीम और प्रशासन के सभी लोग यहां मौजूद हैं और बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

क्रूज़ के पायलट महेश ने दावा किया है कि वह पिछले दस साल से क्रूज़ चला रहे हैं और पूरी तरह प्रशिक्षित और लाइसेंसधारी हैं.

उन्होंने बताया कि क्रूज़ में सभी सुरक्षा इंतजाम और पर्याप्त लाइफ़ जैकेट मौजूद थे, लेकिन तूफ़ान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ़ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिल सका.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)