हफ़्ते भर से गुफा में फंसे पांच लोगों को ऐसे बचाया गया

वीडियो कैप्शन, हफ़्ते भर से गुफा में फंसे पांच लोगों को ऐसे बचाया गया
हफ़्ते भर से गुफा में फंसे पांच लोगों को ऐसे बचाया गया
प्रकाशित

लाओस में बचाव दल ने एक गुफा के अंदर फंसे पांच लोगों को ढूंढ लिया है.

ये लोग भारी बारिश और भूस्खलन के बाद पिछले एक हफ़्ते से पानी से भरी एक गुफा में फंसे थे.

इस बचाव अभियान में शामिल लाओस और थाईलैंड के बचाव दलों ने बताया कि अभी भी दो लोगों की तलाश जारी है.

ये लोग पिछले हफ़्ते बुधवार को सोने और वन्यजीवों की तलाश में इस गुफा के अंदर गए थे.

लेकिन गुफा का मुंह बंद हो जाने के कारण वे अंदर ही फंस गए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)