ऑस्ट्रेलिया में लाइट शो के दौरान पानी में गिरे कई ड्रोन
ऑस्ट्रेलिया में लाइट शो के दौरान पानी में गिरे कई ड्रोन
प्रकाशित
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित एक लाइट शो के दौरान करीब 90 ड्रोन अचानक डार्लिंग हार्बर के पानी में गिर गए.
ये घटना 25 मई को विविड सिडनी फेस्टिवल के दौरान हुई.
आयोजकों के मुताबिक, ड्रोन गिरने की वजह अचानक आई तकनीकी खराबी थी.
विविड सिडनी के प्रवक्ता ने इस घटना पर दर्शकों से माफी मांगी और कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ड्रोन शो को तुरंत रोक दिया गया.
घटना के बाद फेस्टिवल के दो आगामी एरियल ड्रोन शो भी रद्द कर दिए गए.
विविड सिडनी एक सालाना तीन हफ्तों तक चलने वाला फेस्टिवल है, जिसमें बड़े लाइट इंस्टॉलेशन और ड्रोन शो आयोजित किए जाते हैं.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



