दिल्ली से लाहौर तक सांसों पर संकट, प्रदूषण की गिरफ्त में भारत और पाकिस्तान के बड़े शहर
दिल्ली से लाहौर तक, ज़हरीली धुंध हर साल आम लोगों के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बन जाती है.
इसकी वजह से लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित होती है और लाखों लोगों को ऐसी प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जो उनकी सेहत के लिए ख़तरा है.
लेकिन साझा समाधान तलाशने के बजाय भारत और पाकिस्तान अक्सर एक-दूसरे पर वायु प्रदूषण बढ़ाने का आरोप लगाते रहे हैं.
इस ख़ास रिपोर्ट में, सीमा के दोनों तरफ़ मौजूद हमारे रिपोर्टर यह पड़ताल कर रहे हैं कि स्मॉग लोगों की ज़िंदगी को किस तरह प्रभावित कर रहा है, इस संकट की वजहें क्या हैं और दोनों देश अब तक इससे निपटने में नाकाम क्यों रहे हैं.
रिपोर्टर: नायला ख़्वाजा और तरहुब असगर
शूट: अरीबा अंसारी, फ़ुरकान इलाही
एडिटिंग: अरीबा अंसारी
प्रोड्यूसर: सर्वप्रिया सांगवान
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



