'किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा'- राहुल गांधी

वीडियो कैप्शन, राहुल गांधी
'किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा'- राहुल गांधी
प्रकाशित

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव आयोग मुख्यालय पहुंचने के लिए आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए हैं.

पुलिस के रोके जाने के बावजूद दोनों नेता वहां पहुंचे.

राहुल गांधी ने कहा, "देश के साथ जो किया गया है, वह देशद्रोह है. चाहे प्रधानमंत्री मोदी हों, अमित शाह हों, आरएसएस प्रमुख हों या ज्ञानेश कुमार, किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा."

उन्होंने कहा, "300 से ज़्यादा विपक्षी सांसद आज संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर चुनाव आयुक्तों से मिलने पहुंचे. हम करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं. चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे हैं? पुलिस हमें रोक क्यों रही है और धमका क्यों रही है?"

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.