एचआईवी एड्स इस देश में महामारी बन रहा है- दुनिया जहान

वीडियो कैप्शन,
एचआईवी एड्स इस देश में महामारी बन रहा है- दुनिया जहान
प्रकाशित

भारत से क़रीब सात हज़ार मील दूर एक ऐसा देश है जिसे मिनी इंडिया भी कहते हैं. इसका नाम है फ़िजी.

वैसे तो ये देश सुंदर समुद्री तट और लग्ज़री रिसॉर्ट्स के लिए जाना जाता है. लेकिन एक बीमारी इस देश में महामारी बनती जा रही है.

स्वास्थ्य अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं कि फ़िजी में एचआईवी-एड्स तेज़ी से फैल रहा है. ये अकेला दुनिया का ऐसा देश नहीं है, जहां एचआईवी-एड्स अपने पैर पसार रहा है.

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएन-एड्स ने आगाह किया है कि एशिया और प्रशांत महासागर के कुछ देशों में एचआईवी इन्फेक्शन के नए मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं.

ऐसे में साल 2030 तक एड्स पर पूरी तरह से काबू पाने का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो सकता है.

सवाल ये है कि एचआईवी-एड्स अभी भी एक ग्लोबल चैलेंज क्यों बना हुआ है? दुनिया जहान में इस हफ़्ते इसी सवाल की पड़ताल करेंगे.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)