'मैं शाहदरा का शाहरुख़ ख़ान हूं...' स्किपिंग रोप से अपनी किस्मत बदलने की कोशिश कर रहे विशाल से मिलिए
दिल्ली में शाहदरा के क़रीब एक इलाक़ा है, न्यू कर्दम पुरी. पतली-पतली गलियां, छोटे-छोटे मकान और बहुत सारे लोग.
यहां की गलियों में आपको दिलचस्प लोग मिलेंगे और कुत्ते-बिल्ली, बकरे-बकरी जैसे प्यारे पालतू जानवर भी.
यहीं पर एक छोटा सा मकान है, जिसमें एक संयुक्त परिवार रहता है. इस परिवार का एक लड़का स्किपिंग रोप के ज़रिए अपनी और अपने परिवार की किस्मत बदलने की कोशिश कर रहा है.
विशाल पाठक रोप जम्पर हैं. उनके आर्थिक हालात सुधर रहे हैं, लेकिन संतोषजनक अब भी नहीं हैं.
पढ़ाई में मन नहीं था, नौकरी करने की चाहत नहीं थी, तो विशाल ने अलग रास्ता चुना. लेकिन इस राह में रोड़े भी कम नहीं थे.
बाइक टैक्सी चलाई, कियोस्क पर काम किया. उनके पिता दिहाड़ी मज़दूर हैं, और परिवार को संभालने के लिए मां ने घरों में काम तक किया.
विशाल कहते हैं कि मेनिफेस्ट करने से चीज़ें हक़ीक़त में बदलती हैं और वो इसी थ्योरी पर यक़ीन करते हुए सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.
हमने विशाल और उनके परिवार से मिलकर ये जाना कि छोटे घर में रहकर बड़े सपने देखने में क्या-क्या दिक्कतें आती हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कैसा जुनून चाहिए.
चलिए जानते हैं क्या है विशाल की कहानी.
प्रेज़ेंटर: विदित मेहरा और सोनाली सिंह
प्रोड्यूसर: भरत शर्मा
शूट: संदीप यादव और अरीबा अंसारी
एडिट: अरीबा अंसारी
आर्टवर्क: पुनीत बरनाला और वासिफ़ ख़ान
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



