सहवाग के लिए अब दिल्ली दूर, हरियाणा पास

वीरेंद्र सहवाग
प्रकाशित

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग रणजी सीज़न 2015-16 में हरियाणा की ओर से खेलेंगे.

हरियाणा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने सहवाग के हरियाणा रणजी टीम से जुड़ने की घोषणा की है.

अनिरुद्ध चौधरी ने ट्वीट किया, "यह घोषणा करते हुए खुश हूँ कि बीसीसीआई के आगामी घरेलू सत्र में सहवाग हरियाणा की तरफ से खेलेंगे."

इसके साथ ही सहवाग का दिल्ली के साथ 17 साल पुराना नाता टूट गया है. सहवाग ने 1997-98 में पहली बार दिल्ली के लिए मैच खेला था.

18 साल पुराना नाता तोड़ा

सहवाग ने भी ट्वीट किया, "इस साल रणजी ट्राफी हरियाणा की ओर से खेल रहा हूँ. अब दिल्ली के युवा के टीम के 11 खिलाड़ियों में खेलने का मौका मिलेगा. यही वजह है कि मैं हरियाणा के लिए खेल रहा हूँ."

दिल्ली छोड़कर हरियाणा की तरफ से खेलने के सहवाग के फ़ैसले को लेकर बहुत हैरानी नहीं है. सहवाग ने 2009 में भी दिल्ली क्रिकेट संघ पर टीम चुनने में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था. साथ ही कहा था संघ में काफी भ्रष्टाचार व्याप्त है.

सहवाग ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से 51.68 की औसत से 568 रन बनाए थे.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>