नॉकआउट में टक्कर बराबर की

क्लार्क और धोनी
प्रकाशित

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप में नॉक आउट मुक़ाबलों में बाज़ी बराबर की रही है.

यानी दोनों टीमों के बीच नॉकआउट दौर के दो मैच खेले गए हैं और दोनों ने एक-एक मुक़ाबला जीता है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला नॉक आउट मुक़ाबला 2003 का विश्व कप फ़ाइनल था, जिसमें भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

हार का बदला

भारतीय टीम

वहीं भारत ने आठ साल बाद 2011 में क्वार्टर फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर इस हार का बदला ले लिया था.

भारत के अलावा श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ ही वे टीमें हैं जो ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप के नॉक आउट में हरा सकी हैं.

सेमीफ़ाइनल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सभी छह सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले जीते हैं, जबकि भारत पांच बार अंतिम चार में पहुंचा है और उसने तीन बार जीत हासिल की है.

<bold>(हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>