ख़ुद को देता हूँ 10 में से 10: धवन

शिखर धवन
प्रकाशित

न्यूज़ीलैंड के हेमिल्टन में आयरलैंड के ख़िलाफ़ जीत के हीरो रहे शिखर धवन ने कहा है कि वह अपनी सभी पारियों को 10 में से पूरे 10 नंबर देते हैं.

मैन ऑफ़ द मैच के पुरस्कार से नवाज़े गए धवन ने ये न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर और अब कमेंटेटर रिचर्ड हैडली के सवाल के जवाब में कहा है.

धवन ने आयरलैंड के ख़िलाफ़ सेंचुरी ज़रूर जमाई, लेकिन पारी के दौरान उन्हें दो जीवनदान भी मिले.

हैडली ने धवन से पूछा, “आप अपनी इस पारी को कैसे आंकते हैं?”

धवन ने कुछ मुस्कराते हुए कहा, “मैं खुद को हमेशा 10 में से 10 नंबर देता हूं.”

धवन को दो जीवनदान

जॉन मूनी

शिखर धवन को पहला जीवनदान तब मिला जब उन्होंने सिर्फ़ पाँच रन बनाए थे. जॉन मूनी की गेंद पर धवन ने तेज़ शॉट उनकी तरफ़ खेला, लेकिन मूनी ये कैच नहीं लपक सके.

धवन को दूसरा जीवनदान सातवें ओवर में मिला. उस वक्त धवन 10 रन के निजी स्कोर पर थे.

धवन ने हेमिल्टन में अपने वनडे करियर का आठवां शतक बनाया.

एक बार फिर उनके सामने मूनी थे. धवन ने बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ़ हवा में शॉट खेला, पोर्टरफ़ील्ड ने अपने बाईं ओर उछलते हुए कैच लपकने की भरपूर कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से फिसल गई.

लेकिन इसके बाद धवन ने आयरलैंड के गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया और आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए विश्व कप में अपना दूसरा शतक ठोंक दिया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>