यूएस ओपन में नहीं खेलेंगे नडाल

नडाल
प्रकाशित

मौजूदा चैम्पियन स्पेन के रफ़ाएल नडाल साल के आख़िरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस में नहीं खेलेंगे.

उन्होंने कलाई की चोट के कारण प्रतियोगिता से अपना नाम वापस लिया है.

29 जुलाई को ट्रेनिंग के दौरान नडाल को कलाई में चोट लग गई थी. इसी कारण वो टोरंटो और सिनसिनाटी की प्रतियोगिता में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे.

पहले नडाल को उम्मीद थी कि वे 25 अगस्त से पहले तक ठीक हो जाएँगे.

अपने फ़ेसबुक पन्ने पर नडाल ने लिखा, "मैं काफ़ी दुख से ये घोषणा कर रहा हूँ कि मैं इस साल के यूएस ओपन में नहीं खेल पाऊँगा."

पिछले साल यूएस ओपन के फ़ाइनल में नडाल ने नोवाक जोकोविच को हराकर ख़िताब जीता था.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप बीबीसी हिंदी से <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी जुड़ सकते हैं.) </bold>