फ़ुटबॉल विश्व कप: जर्मनी सेमी फ़ाइनल में

जर्मन फ़ुटबॉल खिलाड़ी मैट हमल्स और मिरोस्लाव क्लोसे
प्रकाशित

जर्मनी विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

शुक्रवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में जर्मनी ने फ्रांस को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई.

जर्मनी पहला देश है जो लगातार चौथी बार विश्व कप के सेमी फ़ाइनल में पहुंचा है.

जर्मनी के लिए एकमात्र गोल 13वें मिनट में मैटस हमल्स ने किया.

उन्हें पेनल्टी एरिया में एक क्रॉस मिला जिसे उन्होंने अपने हैडर से गोल बॉक्स की तरफ मोड़ दिया. फ्रांस के गोलकीपर ह्यूगो लौरिस को इतना भी मौक़ा नही मिला कि वह उसे रोक सके.

जर्मनी के थॉमस मूलर ने भी गोल करने के कई मूव बनाए लेकिन फ्रांस के गोलकीपर लौरिस ने उन्हें गोल में तब्दील नहीं होने दिया.

फ़्रांस के फुटबॉल खिलाड़ी बेनज़ेमा (बाएँ)
इमेज कैप्शन, फ़्रांस मैच में एक भी गोल नहीं कर सका.

उम्मीदों के अनुरूप इस मुक़ाबले में जर्मनी के गोलकीपर नेयूर ने बाद में अपना काम बख़ूबी किया और फ्रांस के हर जवाबी हमले को बेकार किया.

जर्मनी ने निर्धारित समय तक अपनी बढ़त को बनाए रखा और 1-0 से मैच अपने नाम किया.

तीन बार की चैंपियन जर्मनी अब पहले सेमीफाइनल में 8 जुलाई को ब्राज़ील और कोलंबिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>