मध्य प्रदेश की 'विश्वस्तरीय' सड़कें जो सीएम शिवराज ने शायद नहीं देखीं

सतना-रीवा-चकघाट हाइवे
इमेज कैप्शन, सतना-रीवा-चकघाट हाइवे
    • Author, दिलनवाज़ पाशा
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • प्रकाशित
  • पढ़ने का समय: 3 मिनट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरीका में कहा है कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमरीका की सड़कों से बेहतर हैं.

अमरीका में भारतीय मूल के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हमने सड़कें बनाईं, सड़कें भी ऐसी मित्रों, जब मैं यहां वॉशिंगटन के एयरपोर्ट पर उतरा और सड़कों पर चलकर आया तो मुझे लगा कि मध्य प्रदेश की सड़कों अमरीका की सड़कों से ज़्यादा बेहतर हैं. मैं ये बात कहने के लिए नहीं कह रहा हूं."

राजधानी भोपाल की वीआईपी रोड काफ़ी बेहतर है. शिवराज सिंह चौहान जब मध्य प्रदेश की सड़कों की तुलना वाशिंगटन की सड़कों से कर रहे थे शायद तब उनके ज़ेहन में वीआईपी रोड ही रही होगी.

वीआईपी रोड भोपाल
इमेज कैप्शन, राजधानी भोपाल को एयरपोर्ट से जोड़ने वाली वीआईपी रोड काफ़ी बेहतर है

अब मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद लोग सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश की सड़कों की तस्वीरें शेयर कर पूछ रहे हैं कि क्या इन सड़कों की बात कर रहे थे शिवराज सिंह चौहान?

साथ ही बहुत से लोगों ने मुख्यमंत्री के इस बयान से पहले भी उन्हें ट्विटर पर टैग करते हुए मध्य प्रदेश की सड़कों की ओर उनका ध्यान खींचने की कोशिश की है.

मिलिंद गुप्ते ने मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 की तस्वीर साझा करते हुए पूछा, "इतनी बकवास कहां से लाते हो यार?"

मध्य प्रदेश की सड़क
सतना चित्रकूट हाइवे
इमेज कैप्शन, विनय गोयल ने सतना चित्रकूट हाइवे की ये तस्वीर ट्वीट करते हुए चुटकी ली, "ये लॉस एंजिल्स से वेगास हाइवे है."
ग्वालियर की एबी रोड
इमेज कैप्शन, रोहित अग्नीभोज ने मुख्यमंत्री को ग्वालियर की एबी रोड की ये तस्वीर दिखाई है.
अहमदाबाद इंदौर रोड
इमेज कैप्शन, पीयूष जोशी ने अहमदाबाद से इंदौर के बीच की इस सड़क की तस्वी साझा करते हुए कहा है कि 60 प्रतिशत सड़क तो वास्तव में सड़क है ही नहीं.
रीवा चकघाट हाइवे
इमेज कैप्शन, पीयूष पांडे ने रीवा चकघाट हाइवे की ये तस्वीरें साझा करते हुए सवाल किया था, सड़क का काम पांच साल से रुका है, पब्लिक मरे तो मरे सरकार को क्या?
इंदौर हरदा हाइवे
इमेज कैप्शन, जे जेज़ के नाम से चल रहे ट्विटर अकाउंट से इंदौर-हरदा हाइवे की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई.
इंदौर भोपाल एक्सप्रेस हाइवे
इमेज कैप्शन, शैलैश तिवारी सितंबर में इंदौर भोपाल एक्सप्रेसवे की ये तस्वीर मुख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए हाइवे को जानवरों से मुक्त कराने की अपील की थी.
मध्य प्रदेश के गांव की सड़क
इमेज कैप्शन, आकाश चौहान ने 18 अक्तूबर को रायसेन ज़िले के 'डिजीटल गांव' बाबई की ये तस्वीर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री से कहा था, 'सर रोड तो बनवा दो कम से कम...'

संगीता शर्मा ने वीडियो शेयर कर भवानी मंडी से उज्जैन के बीच के राज्यमार्ग 27 का हाल दिखाया है.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

गांव की सड़क
इमेज कैप्शन, जैनेंद्र चतुर्वेदी ने 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री को किए ट्वीट में रीवा ज़िले के अपने गांव की इस सड़क को बनवाने की गुहार लगाई थी.
मध्य प्रदेश की बदहाल सड़क
इमेज कैप्शन, दीपक साहनी ने 18 सितंबर को खजुराहो से देवेंद्र नगर के रास्ते सतना तक जाने वाली सड़क की ये तस्वीर दिखाते हुए पूछा, 'शिवराज चौहान जी क्या आप इस रास्ते से खजुराहो जाना चाहेंगे?'
टूटी सड़कें
इमेज कैप्शन, विकास श्रीवास्तव ने मुख्यंत्री का ध्यान चार महीने में ही टूट गई इस सड़क की ओर खींचने की कोशिश की.
सड़क
इमेज कैप्शन, राम बांका राठौर ने अपने गांव की इस 'विश्वस्तरीय' सड़क की तस्वीरें मुख्यमंत्री को दिखाई थी.
मध्य प्रदेश सड़क
इमेज कैप्शन, मनीश मामार ने मुख्यमंत्री को ज़िला नरसिंहपुर की ये सड़क दिखाई.
सड़क
इमेज कैप्शन, पियूष ने वारासिवनी की सड़क की ये तस्वीर मुख्यमंत्री को ट्वीट की थी.

सड़क हादसे

भारत सरकार के सड़क परिवहन और हाइवे मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में सड़क हादसों के मामले में मध्य प्रदेश तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बाद तीसरे नंबर पर था. मध्य प्रदेश में कुल 54,947 सड़क हादसे हुए थे. सड़क हादसों में मौत के मामलों में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान के बाद छठे नंबर पर था. यहां 2015 में कुल 9314 लोग सड़क हादसों में मारे गए थे. पूरे देश में होने वाले कुल सड़क हादसों के 11 प्रतिशत हादसे सिर्फ़ मध्य प्रदेश में हुए थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)