'गर्भ में पल रहे लड़के के लिए हानिकारक पेरासिटामोल'

प्रकाशित

पेरासिटामोल दवा का लंबे समय तक इस्तेमाल गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे लड़के के विकास को प्रभावित कर सकता है.

यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्रा के वैज्ञानिको का कहना है कि दर्द को कम करने वाली ये दवा अगर सात दिनों तक गर्भवती महिला को दी जाती है तो इससे टेस्टोस्टेरोन के विकास पर प्रभाव पड़ता है.

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों के जननांग के विकास के लिए अहम माना जाता है.

सलाह

नेशनल हेल्थ सर्विस के दिशानिर्देशों के मुताबिक गर्भवती महिला को ज़रुरत होने पर ही पेरासिटामोल दवा लेनी चाहिए और कोशिश करनी चाहिए वे उसे ज्यादा न लें.

इन दिशानिर्देशों में ये भी कहा गया है कि अगर किसी गर्भवती महिला को इलाज के लिए लंबे समय के लिए इस दवा को लेना पड़ता है तो वो चिकित्सिय सलाह जरुर ले.

ब्रिटेन की मेडिसन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट रेग्यूलेटरी एजेंसी का कहना है कि पेरासिटामोल दर्द को कम करने वाली उन कुछ दवाओं में से एक है जिसे आमतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है.

लेकिन इससे पहले किए गए शोध ये सुझाव देते है कि पेरासिटामोल का सेवन गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को प्रभावित कर सकता है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>