कठफोड़वा की पीठ पर वीज़ल की सवारी

कठफोड़वे की पीठ पर सवार नेवला
प्रकाशित

शौकिया तौर पर फ़ोटोग्राफ़ी करने वाले मार्टिन ली-मे ने अपने कैमरे में एक ऐसी अनोखी तस्वीर कैद की जिसमें हरे रंग का कठफोड़वा पक्षी अपनी पीठ पर वीज़ल (नेवले जैसा एक छोटा जीव) को लिए उड़ रहा है.

कठफोड़वा की पीठ पर वीज़ल की ये तस्वीर लंदन के पूर्वी हिस्से में स्थित हार्नचर्च कंट्री पार्क की है.

ली-मे ने बीबीसी को बताया कि सोमवार की दोपहर, वो अपनी पत्नी एने के साथ पार्क में टहल रहे थे.

कठफोड़वे की पीठ पर सवार नेवला

तभी अचानक परेशान कर देने वाली आवाज सुनाई दी. उन्हें तब किसी अनिष्ट की आशंका हुई थी.

उऩ्होंने कहा, "मुझे जल्द ही अहसास हो गया कि यह एक कठफोड़वा था, जिसकी पीठ पर एक छोटा जीव बैठा हुआ था."

ली-मे ने बताया,"मैं सोचता हूं कि हम वीज़ल का ध्यान भटका सकते थे, क्योंकि जब कठफोड़वा नीचे उतरा तभी वो इससे छुटकारा पा सका और वीज़ल दौड़ता घास में गुम हो गया."

कठफोड़वे की पीठ पर सवार नेवला

ली-मे ने जब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली तो लोगों ने इसे खूब सराहा. ली-मे ये देख कर हैरान हैं.

जंगली जीवन की इन तस्वीरों को कई हजार बार रीट्वीट किया जा चुका है.

कठफोड़वे की पीठ पर सवार नेवला

वन्य जीवों की ये तस्वीरें रोमांच से भर देंगीली-मे का कहना है, "मुझे गर्व है कि लोग मेरी तस्वीरें देख रहे हैं. लोगों की प्रतिक्रिया से मैं अभिभूत हूं."

वन्यजीव विशेषज्ञ लूसी कुक ने बीबीसी न्यूज़ चैनल को बताया कि यह तस्वीर वाक़ई असाधारण है.

कुक के अनुसार, वीज़ल आम तौर पर चूहों पर हमला करता है. वो शेर की तरह आक्रामक होता है, शायद इसीलिए कठफोड़वा उसे पीठ पर लिए ही उड़ गया होगा.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>