जंगल से 8 बेहद कमाल की तस्वीरें

केन कॉग ल्यू
    • Author, मनीष शुक्ला
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

हाल ही में मुंबई में हुए सेंक्चुरी वाईल्डलाईफ़ फ़ोटोग्राफ़ी अवार्डस 2014 और भारत की वाईल्डलाईफ़ सेंक्चुरी और नेशनल पार्क्स में खींची गई तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया.

देखिए वो तस्वीरें जिन्हें बेहतरीन आंका गया.

दानिश शास्त्री

दानिश शास्त्री की जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में खींची इस तस्वीर को पहला स्थान मिला.

कीर्थना बालाजी

तमिलनाडु के अन्नामलाई रिज़र्व में खींची गई कीर्थना बालाजी की इस तस्वीर में एक हाथी लोमड़ियों के झुंड को दौड़ाता नज़र आ रहा है.

बालाजी लोगानाथन

रणथंभौर के टाईगर रिज़र्व में बालाजी लोगानाथन की खींची इस तस्वीर को तीसरा स्थान मिला. अक्सर कौवों को इस तरह छोटे परिंदो का शिकार करते देखा जा सकता है.

सचिन राय

राजस्थान के सवाई माधोपुर के रेगिस्तान में अपने बिल से झांकती एक जंगली लोमड़ी की इस अदा को अपने कैमरे में कैद किया सचिन राय ने.

आदित्य सिंह

आदित्य सिंह की रणथंभौर में खींची गई इस तस्वीर को ज्यूरी की ओर से स्पेशल मेंशन मिला क्योंकि एक मादा बाघ और शावक की ऐसी तस्वीरें खींचने का अनुभव बहुत ही कम मिल पाता है.

केन कॉग ल्यू

बांधवगढ़ के टाईगर रिज़र्व में केन कॉग ल्यू ने इस रंगबिरंगी मक्खी की तस्वीर को उस पल निकाला जब ये मक्खी पानी पर अपने पैर जमाए अपने प्रतिबिंब को निहार रही थी.

संजीत मंगत

जमीन पर, पंख फैलाते इस उल्लू को अपने लेंस से कैद किया संजीत मंगत ने. ये तस्वीर शोकालिया राजस्थान की है जहां उल्लू ख़ासी संख्या में होते हैं.

Kartik Bhat

कर्नाटक के कुद्रेमुख नेशनल पार्क में खींची इस तस्वीर में फ़ूड चेन का असली रूप सामने आ रहा है. हर परभक्षी एक बड़े परभक्षी का आहार है और यही सच्चाई भी.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>