भारत में बाढ़ का क़हर

प्रकाशित

भारी बारिश की वजह से भारत में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. हालात की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उत्तर भारत के तकरीबन सैकड़ों गाँव जलमग्न हो चुके हैं.

भारत में बाढ़

समाचार एजेंसी रायटर्स ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से कहा है बाढ़ के कारण 20 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जबकि हज़ारों बेघर हुए हैं.

भारत में बाढ़
इमेज कैप्शन, असम के नौगांव जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कार्य में लगे सेना के जवानों की तस्वीर से परिस्थितियों का अंदाजा लगाया जा सकता है.

और अधिक बारिश की संभावनाओं के मद्देनज़र बाढ़ को लेकर ताजा चेतावनी जारी कर दी गई है.

भारत में बाढ़

नौगांव के ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करते गाँव वालों की तस्वीर.

भारी बारिश ने भारत के कई हिस्सों में बाढ़ के अलावा भूस्खलन की समस्या पैदा कर दी है.

भारत में बाढ़
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर बिहार के पटना शहर की है, जहाँ बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है और स्थानीय नागरिक राज्य सरकार का विरोध कर रहे हैं.

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की समस्या देखने में आ रही है.

भारत में बाढ़
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर टिहरी गढ़वाल जिले में हेनवाल नदी पर बने एक पुल की है जो बाढ़ के पानी के साथ बह गया.

ऐसे ही हालात नेपाल के भी हैं. ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यहाँ गुरुवार से ही खराब मौसम के कारण कम से कम 90 लोग मारे जा चुके हैं.

भारत में बाढ़
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर पटना की ही है जहाँ जलमाव के कारण लोगों को शहर में ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश की सूरत बनी हुई है और सरकार ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है.

भारत में बाढ़
इमेज कैप्शन, असम के काजीरंगा पार्क के नजदीक के एक गाँव के डूबे घर.
भारत में बाढ़
इमेज कैप्शन, पटना शहर में बाढ़ के बीच यातायात.

एक अन्य सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य की सघन आबादी वाले हिस्सों से होकर गुजरने वाली राप्ति नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

भारत में बाढ़
इमेज कैप्शन, ब्रह्मपुत्र नदी के जल स्तर को मापता एक सरकारी अधिकारी. ऊपरी असम और काजीरंगा नैशनल पार्क के 300 गाँव इस बाढ़ की चपेट में हैं.

उत्तर भारत की इस बाढ़ का असर गन्ने की फसल पर भी पड़ने को लेकर भी चिंता जताई जा रही है.

भारत में बाढ़
इमेज कैप्शन, देहरादून के पास टिहरी गढ़वाल में टूटी हुई सड़क का एक दृश्य.

उधर अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

भारत में बाढ़
इमेज कैप्शन, असम के नवगांव में केले के तने से बनी कामचलाउ नाव के सहारे सुरक्षित स्थान की तलाश में एक व्यक्ति.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सड़कों की देखरेख करने वाले महकमे के चीफ़ इंजीनियर हागे अप्पा के हवाले से बताया कि भूस्खलन के कारण राजधानी ईटानगर का संपर्क राज्य के कुछ जिलों से टूट गया है.

<italic><bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्वीटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold></italic>