लाइव, ईरान में इसराइली हमले, इन शहरों में सुने गए धमाके

इसराइली एयरफ़ोर्स ने कहा है कि उसने ईरान के मध्य और पश्चिमी क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं, ईरान के सरकारी टीवी ने देश के तीन शहरों में धमाकों की ख़बर दी है.

सारांश

छोड़कर वीडियो आगे बढ़ें
  • मालवीय नगर के होटल में आग को लेकर चश्मदीद ने ये बताया
  • pat cumins
  • बांग्लादेश में एक टका लेकर पढ़ात हैं रहमान
  • rollercoaster
  • अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफ़े की मांग की
  • सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका
  • हिमाचल प्रदेश में कारों की लंबी कतार

लाइव कवरेज

सुमंत सिंह

  1. ईरान में इसराइली हमले, इन शहरों में सुने गए धमाके

    इसराइली मिसाइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, आसमान में इसराइली मिसाइल देखी गईं

    इसराइली एयरफ़ोर्स ने कहा है कि उसने ईरान के मध्य और पश्चिमी क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं, ईरान के सरकारी टीवी ने देश के तीन शहरों में धमाकों की ख़बर दी है.

    सरकारी टीवी ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया, "तेहरान, तबरीज़ और इस्फ़हान में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं."

    रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य ईरान के शहर करज के आसपास भी धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं.

    इससे पहले ईरान ने इसराइल पर कई मिसाइलें दाग़ीं.

    ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक बयान में कहा है कि ये हमले एक चेतावनी हैं.

    आईआरजीसी ने कहा है कि इससे "पूरे हफ़्ते के लिए लगातार हमलों की शुरुआत" हो रही है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, फिलीपींस में तेज़ भूकंप के बाद इंडोनेशिया में दिखीं सुनामी की लहरें, जापान ने जारी किया अलर्ट

    फिलीपींस में भूकंप

    इमेज स्रोत, Philippine Red Cross

    इमेज कैप्शन, फिलीपींस रेड क्रॉस का कहना है कि वह "पूरी तरह अलर्ट" पर है

    दक्षिणी फिलीपींस के तट के पास स्थानीय समयानुसार सुबह 7:37 बजे आए तेज़ भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए हैं.

    फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ़ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी के अनुसार, अब तक कम से कम 16 झटके दर्ज किए गए हैं. इनकी तीव्रता 1.3 से 6.7 के बीच रही है.

    इस बीच इंडोनेशिया में सुनामी की लहरें देखी गई हैं.

    इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:20 बजे देश के तटीय इलाक़ों में तीन स्थानों पर सुनामी की लहरें देखी गई हैं.

    बीएमकेजी का कहना है कि नॉर्थ मलुकु प्रांत के केदी, उलु सियाउ और मेलोंगुआने में ये लहरें देखी गईं. इन लहरों की ऊंचाई 0.09 मीटर से 0.19 मीटर के बीच रही.

    वहीं, जापान ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है.

    जापानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे तक 1 मीटर ऊंची सुनामी की लहरें देश के दक्षिणी ओकिनावा द्वीपों और प्रशांत तट के किनारे स्थित प्रांतों तक पहुंच सकती हैं.

  3. फिलीपींस के दक्षिणी इलाक़े में 7.8 तीव्रता का तेज़ भूकंप, सुनामी की आशंका

    भूकंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भूकंप के बाद फिलीपींस के कुछ तटीय इलाक़ों में सुनामी की आशंका जताई गई है (सांकेतिक तस्वीर)

    अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक़, फिलीपींस के दक्षिणी इलाक़े में 7.8 तीव्रता का तेज़ भूकंप आया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ़ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी के हवाले से बताया है कि भूकंप का केंद्र मिंदानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था.

    भूकंप का केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है और यह स्थानीय समयानुसार सुबह 7:37 बजे महसूस किया गया.

    भूकंप के बाद मिंदानाओ क्षेत्र के कुछ तटीय इलाक़ों में सुनामी आने की आशंका जताई गई है.

    पीटीआई का कहना है कि मिंदानाओ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने की ख़बरें सामने आई हैं और लोगों से ऊंचे इलाक़ों में जाने की अपील की गई है.

    अब तक भूकंप से किसी नुक़सान या हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

  4. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.