लाइव, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: स्पेन पहुंचा आख़िरी 16 में, ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया

स्पेन के लिए मिकेल ओयार्सबल ने 36वें और 89वें मिनट में गोल किया, जबकि पेद्रो पोरो ने 66वें मिनट में गोल किया.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: स्पेन पहुंचा आख़िरी 16 में, ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने अंतिम 32 के एक मुक़ाबले में ऑस्ट्रिया को हराकर आख़िरी 16 में जगह बना ली है.

    स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की. स्पेन के लिए मिकेल ओयार्सबल ने 36वें और 89वें मिनट में गोल किया, जबकि पेद्रो पोरो ने 66वें मिनट में गोल किया.

    2010 का विश्व कप जीतने के बाद से यह पहली बार है जब वर्ल्ड कप में स्पेन ने कोई नॉक-आउट मुक़ाबला जीता हो. अंतिम 16 में अब उसका मुक़ाबला अब पुर्तगाल से होगा.

    पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया है.

  2. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें.

    सैयद अता हसनैन कौन हैं, जो ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

    पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे के एक हिस्से को ढहाने का मामला: भारत ने की कार्रवाई की मांग, बताई गई ये वजह

    अजय देवगन की फ़िल्म 'चौहान' के ट्रेलर को कश्मीरियों के ज़ख़्म हरा करने वाला क्यों बताया जा रहा?