चीन की यात्रा पर जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्रालय ने बता दीं तारीखें

इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images
ईरान से कई मुद्दों के बीच चल रही तनातनी के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर जाएंगे.
चीन के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे.
यह लगभग नौ साल बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन यात्रा होगी. ट्रंप की यह यात्रा मार्च में होनी थी, लेकिन मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से टाल दी गई थी.
डोनाल्ड ट्रंप इस यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात करेंगे. इस दौरान मध्य-पूर्व में चल रही तनातनी और होर्मुज़ स्ट्रेट के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है.
हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची भी चीन के दौरे पर गए थे.
गौरतलब है कि इससे पहले चीन ने कहा था कि होर्मुज़ स्ट्रेट दुनिया का बेहद अहम व्यापारिक मार्ग है और उसकी नाक़ाबंदी करना सही फ़ैसला नहीं है.


