लाइव , अमेरिका में तूफ़ान और भारी बारिश के बाद क़रीब 10 लाख लोग अंधेरे में, सैकड़ों फ़्लाइट्स रदद

अमेरिका के मिडवेस्ट और उत्तर-पूर्वी इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ थैंक्सगिविंग के दौरान आए भीषण तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया है.

सारांश

  • अमेरिका में भारी तूफ़ान और भारी बारिश के बाद क़रीब 10 लाख लोग अंधेरे में, सैकड़ों फ़्लाइट्स रदद
  • कुवैत में हमले में इटली के दो नागरिकों की मौत पर ईरान ने अपनी भूमिका से किया इनकार
  • रिफ़ाइनरी पर हूती लड़ाकों के हमलों के बाद सऊदी अरब ने फ़िलहाल कई काम रोके

लाइव कवरेज

चंदन कुमार जजवाड़े

  1. अमेरिका में तूफ़ान और भारी बारिश के बाद क़रीब 10 लाख लोग अंधेरे में, सैकड़ों फ़्लाइट्स रदद

    अमेरिका तूफ़ान
    इमेज कैप्शन, अमेरिका में भीषण तूफ़ान ने लाखों लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है

    अमेरिका के मिडवेस्ट और उत्तर-पूर्वी इलाक़ों में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ थैंक्सगिविंग के दौरान आए भीषण तूफान ने लाखों लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं.

    वहीं, पश्चिमी इलाकों में समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के कारण भी देशभर में बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

    इस सप्ताह अमेरिका में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों के यात्रा करने की उम्मीद है. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइट अवेयर के मुताबिक़, स्थानीय समय के मुताबिक़ गुरुवार को अमेरिका में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं.

    वहीं अमेरिका आने-जाने वाली और देश के भीतर संचालित होने वाली 2,200 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई.

    थैंक्सगिविंग अमेरिका का एक पारंपरिक उत्सव है. इसमें लोग अच्छी फसल, पारिवारिक और अन्य खुशियों के लिए एक-दूसरे को धन्यवाद देते हैं.

    फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान के चलते पूरे सप्ताह उड़ानों में देरी हो सकती है.

    इस बीच, गुरुवार रात तक क़रीब 10 लाख घरों की बिजली गुल हो गई. पेंसिल्वेनिया, मैरीलैंड और वर्जीनिया सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल रहे.

    अमेरिका में सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक छुट्टियों में से एक, थैंक्सगिविंग डे के दिन, पश्चिमी तट पर कैलिफोर्निया से लेकर पूर्वी तट पर वाशिंगटन, डी.सी. तक के क्षेत्रों में खराब मौसम की स्थिति बनी रही.

    बाढ़ के कारण कई लोगों को थैंक्सगिविंग की मेज पर बैठकर भोजन करने के बजाय पानी से भरे सड़कों और घरों में मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं.

  2. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    पिछले लाइव पोस्ट की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.