लाइव, तुर्की के राष्ट्रपति ने अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर इसराइल पर लगाया ये आरोप

अर्दोआन ने कहा कि मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के कोशिश तब तक कामयाब नहीं हो सकती जब तक कि क्षेत्रीय देशों का समर्थन और सहयोग न मिले.

सारांश

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. तुर्की के राष्ट्रपति ने अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर इसराइल पर लगाया ये आरोप

    अर्दोआन

    इमेज स्रोत, Arif Hudaverdi Yaman/Anadolu via Getty Images

    इमेज कैप्शन, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन 4 जुलाई 2026 को इंस्ताबुल में बोलते हुए

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन ने शनिवार को कहा कि इसराइल को अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को पटरी से उतारने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए.

    उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के कोशिश तब तक कामयाब नहीं हो सकती जब तक कि क्षेत्रीय देशों का समर्थन और सहयोग न मिले.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ इस्तांबुल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अर्दोआन ने कहा, "क्षेत्रीय देशों की इच्छा और उनके योगदान पर आधारित समाधान ही टिकाऊ हो सकता है. ऐसा कोई भी समाधान, जिसे क्षेत्र के देशों का समर्थन न मिले, लंबे समय तक नहीं चल सकता."

    अर्दोआन ने कहा, "हम इसराइली सरकार की उन कोशिशों पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं, जिनका मकसद अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते को पटरी से उतारना है. मौजूदा इसराइली सरकार लगातार युद्ध का रास्ता अपना रही है. उसे हमारे क्षेत्र को एक बार फिर बारूद और खून की गंध में डुबोने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए."

    रेचेप तैयप अर्दोआन

    इमेज स्रोत, Arif Hudaverdi Yaman/Anadolu via Getty Images

    इमेज कैप्शन, इस्तांबुल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन

    अर्दोआन पहले भी कई बार इसराइल पर अमेरिका-ईरान समझौते को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगा चुके हैं.

    इसके अलावा उन्होंने गज़ा, लेबनान और सीरिया में इसराइल के सैन्य हमलों की भी बार-बार कड़ी आलोचना की है.

    इससे पहले तुर्की के विदेश मंत्री हकान फ़िदान ने कहा था कि इसराइल इस समय एक नए दुश्मन की तलाश में है.

    फिदान ने सीएनएन तुर्क से बातचीत में कहा था, "जब तक इसराइल या कोई अन्य पक्ष तुर्की के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हितों के ख़िलाफ़ काम करता रहेगा तब तक हमें किसी से डरने, हिचकिचाने या पीछे हटने की कोई वजह नहीं है."

  2. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: पराग्वे को 1-0 से हराकर फ़्रांस क्वॉर्टर फ़ाइनल में, एम्बापे का विजयी गोल

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पराग्वे के ख़िलाफ़ विजयी गोल के बाद जश्न मनाते फ़्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुक़ाबले में फ़्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर क्वॉर्टर फ़ाइनल में एंट्री कर ली.

    फिलाडेल्फिया में 38 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच खेले गए इस मैच में किलियन एम्बापे ने पेनल्टी के ज़रिए मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागा.

    भीषण हीटवेव से जूझ रहे फिलाडेल्फिया में खेले गए इस विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मुक़ाबले में पराग्वे ने फ़्रांस को कड़ी टक्कर दी और उसे काफ़ी देर तक मुश्किल में बनाए रखा.

    लेकिन समय रहते किलियन एम्बापे ने 70वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर फ़्रांस को जीत दिला दी.

    इस जीत के साथ फ़्रांस लगातार चौथी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है.

    गुस्तावो अल्फारो के मार्गदर्शन में खेल रही पराग्वे की टीम ने 5-4-1 का बेहद रक्षात्मक फॉर्मेशन अपनाया था.

    अब क्वार्टर फ़ाइनल में गुरुवार को उसका मुकाबला मोरक्को से होगा.

  3. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहांक्लिक करें .

    बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें.

    ई20 पेट्रोल पर ऑटो उद्योग की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, एक कंपनी के शीर्ष अधिकारी के बयानों में विरोधाभास

    वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया

    ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में जम्मू-कश्मीर के पांच में से तीन नेता क्यों नहीं जा पाए

    बेंगलुरु क्रेच दुर्व्यवहार मामलाः अभिभावक ने बताया पीड़ित बच्ची के व्यवहार में आया बदलाव