नॉर्दर्न लाइट्स से जगमगाया ब्रिटेन का आकाश

नॉर्दर्न लाइट्स
प्रकाशित

रविवार रात ब्रिटेन का आकाश नॉर्दर्न लाइट्स से जगमगा उठा.

नॉर्दर्न लाइट्स

नॉर्दर्न लाइट्स की रंगबिरंगी रोशनी से स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड, एंगलसी और ऑक्सफ़ोर्डशर के आकाश में नज़र आई.

बड़ी संख्या में लोगों ने इस दिलचस्प नज़ारे को कैमरे में क़ैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया.

नॉर्दर्न लाइट्स

जब सूर्य से विद्युत आवेशित कण, पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते हैं तब नॉर्दर्न लाइट्स का नज़ारा देखने को मिलता है.

आकाश में हरे, गुलाबी, बैंगनी, लाल और पीले रंग का प्रकाश देखा गया. स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे से ये सिलसिला शुरू हुआ जो कई घंटों तक जारी रहा.

नॉर्दर्न लाइट्स

मौसम विभाग की सलाहकार एमेंडा टाउनसेंड के मुताबिक़, वातावरण की सभी परिस्थितियों के संयोग से ऐसा नज़ारा बना.

नॉर्दर्न लाइट्स

उन्होंने कहा, "कभी-कभी ऐसा होता है जब सौर्य हवाएं सामान्य से तेज़ गति से चलती हैं जिसकी वजह से कण तेज़ रफ़्तार से पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते हैं. इस दफ़ा इन कणों का धरती के चुंबकीय क्षेत्र के साथ ऐसा बढ़िया संयोग बना कि ये ख़ूबसूरत नज़ारा देखना नसीब हुआ."

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)