दुनिया की कुछ अजीबो ग़रीब इमारतें

चीन
इमेज कैप्शन, यह गुआंगझाउ सर्किल इमारत है, जिसे इटली के आर्किटेक्ट जोसेफ़ डी पास्कुएल ने डिज़ाइन किया है, जिसे 2013 में खोला गया. यह दुनिया की सबसे लंबी (138 मीटर) गोलकार इमारत है, जो पर्ल नदी के किनारे स्थित है.
प्रकाशित

चीन में इमारतों की अजीबो ग़रीब डिज़ाइनों पर रोक लगा दी गई है.

चीन की सरकार की ओर से जारी नए दिशा निर्देशों में देश की कुछ इमारतों के बहुत बड़ा, दूसरे देशों की नक़ल पर आधारित और अजीबो गरीब डिज़ाइन की आलोचना की गई है.

हाल के वर्षों में चीन में अनेक प्रकार के स्थापत्य कला वाली इमारतों की बाढ़ सी आई हुई है. इनमें से एक इमारत तो चाय की केतली और दूसरी ट्राउज़र जैसी दिखती है.

नए निर्देशों के तहत इमारतें, "आर्थिक रूप से कम ख़र्चीली, देखने में सुकून देने वाली, पर्यावरण के लिहाज़ से कम प्रदूषण और इस्तेमाल योग्य" होनी चाहिए.

ये कुछ इमारतें हैं जिनकी डिज़ाइन बहुत हैरान करने वाली है.

चीन

यह केतली के आकार की इमारत वुक्सी, जियांगसू प्रांत में है. इसकी डिज़ाइन शायद सबसे ज़्यादा विचित्र है. शुरू में एक सेल्स ऑफ़िस के लिए इसे बनाया गया था और अब इसमें एक प्रदर्शनी हॉल भी है.

चीन

चाइऩा सेंट्रल टेलीविज़न के मुख्यालय की इस इमारत को, काउंसिल ऑन टाल बिल्डिंग्स एंड अर्बन हैबिटेट की ओर से 2013 में दुनिया की सबसे अच्छी ऊंची इमारतों में शुमार किया जा चुका है. हालांकि कुछ लोग इसे बिग पैंट्स भी कहते हैं क्योंकि यह ट्राउज़र की तरह दिखती है.

चीन

चीन के सरकारी अख़बार पीपुल्स डेली की यह 150 मीटर ऊंची इमारत. बीजिंग के बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में सीसीटीवी इमारत के पास ही है. यह लिंग के आकार के होने की वजह से चर्चित है.

चीन

वुहान में फ़ोनिक्स टॉवर एक किलोमीटर ऊंचा बनाया जाना है और इसके अगले कुछ सालों में पूरा होने की संभावना है. इसकी ऊपरी सतह को सौर पैनलों से ढंका जाएगा.

चीन

एक और नाटकीय डिज़ाइन वाला होटल, हूझोउ में ताइहू लेक के किनारे शेरेटन हॉट स्प्रिंग रेज़ॉर्ट. इसे रबर के ब्लॉक से बनाया गया है.

चीन

जियांगसू प्रांत के सुझोउ में बना दि गेट ऑफ़ ओरियंट 2014 में ही पूरा हो गया था. सीसीटीवी इमारत की तरह यह भी ट्राउज़र की तरह दिखती है.

चीन

सनराइज़ ईस्ट केंपिंस्की होटल बीजिंग में यांकी नदी के किनारे स्थित है.

चीन

आर्डोस में बनी इनर मोंगोलियन सिटी को घोस्ट टाउन के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां बहुत कम आबादी बसी है. यहां दो इमारतें बहुत शानदार हैं बाएं सिटी लाइब्रेरी और ओर्डास म्यूज़ियम.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विट</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>र पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)