ताइवान: 48 घंटे बाद मलबे से महिला को ज़िंदा निकाला

इमारत के पास राहत और बचाव काम करते कर्मचारी.
प्रकाशित

ताइवान के राहत और बचावकर्मियों ने भूकंप आने के 48 घंटे बाद एक महिला और एक पुरुष को मलबे से ज़िंदा निकाला है.

शनिवार तड़के आए भूकंप में गिरे टॉवर के मलबे में यह महिला पिछले दो दिन से दबी पड़ी थी. उसे उसके पति की लाश के नीचे से निकाला गया जबकि इनके छोटे से बच्चे की लाश भी इनके पास ही पड़ी हुई मिली.

शनिवार तड़के आए भूकंप में गिरी इमारत.

इस इमारत के मलबे में दबकर 35 लोगों को मौत हो गई थी और सौ से अधिक लोग अभी भी लापता हैं.

हताहतों के परिजन इस इमारत के पास जाने की कोशिश करते रहे हैं और उनमें ख़ासा गुस्सा और निराश है.

अधिकारियों ने कहा कि इस 17 मंजिला इमारत से रविवार शाम तक 310 लोगों को बचाया गया था, इनमें से 100 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है.

इमारत के मलबे से एक बच्चे को निकालते राहत और बचावकर्मी.

इस इमारत के अलग-अलग हिस्से में एक और महिला और पुरुष फंसे हुए हैं. ख़बरों के मुताबिक़ वो राहत और बचाव कर्मियों से बातचीत कर रहे हैं.

इमारत के मलबे से छह महीने की एक बच्ची को ज़िंदा निकाला गया. लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)