ताइवान: भूकंप से मरने वालों की संख्या 34 हुई

ताइवान
प्रकाशित

ताइवान में शनिवार को आए भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है.

ताइनान शहर में गिरी 17 मंज़िला इमारत के मलबे में अभी भी 100 से अधिक लोग दबे होने की आशंका है.

ताइवान

मलबे से लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं. ताइवान में शनिवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था.

ताइनान में मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि मलबे में दबे लोगों के परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

ताइवान

इमारत गिरने के बाद यह बात भी सामने आई है कि लागत में बचत के इरादे से इमारत के निर्माण में गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया. इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है.

ताइनान के मेयर विलियम लेइ का कहना है कि पीड़ित लोगों और उनके परिजनों ने क़ानून का उल्लंघन किए जाने की बात कही है लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)