चीन: भूस्खलन हादसे में 91 लापता

प्रकाशित

सैकड़ों बचावकर्मी दक्षिणी शहर शेनचेन में भूस्खलन के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

अधिकारियों का कहना है कि 91 लोग अभी भी लापता हैं. हालांकि सात लोगों को मलबे से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल हुई है.

भूस्खलन से पहले ही सैकड़ों लोगों को वहां से निकाला जा चुका था.

शेनचेन के एक औद्योगिक क्षेत्र में 33 इमारतें जमीन और कीचड़ में धंस गईं जिनमें कम से कम दो रिहायशी इमारतें भी हैं.

बचाव के कामों में एक्सकेवेटरों और खोजी कुत्तों को लगाया गया है.

अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाज़ा हुआ है कि कुछ लोग मलबे में ज़िंदा हो सकते हैं.

हादसे में बचाए गए लोगों ने बताया कि कैसे कई लोग वहीं दफ़न हो गए. अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इस भूस्खलन की क्या वजह है.

चीनी मीडिया की कुछ ख़बरों में कहा जा रहा है कि एक ग़ैरक़ानूनी भराव टूट गया कारण ये हादसा हुआ.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>