मणिपुर में भूस्खलन, 20 की मौत

भूस्खलन (फाइल फोटो)
प्रकाशित

पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है जिससे कम से कम 20 लोग मारे गए हैं.

गुवाहाटी से स्थानीय पत्रकार दिलीप कुमार शर्मा के मुताबिक, चंदेल जिला उपायुक्त रॉबर्ट खेत्रीमायुम ने भूस्खलन की वजह से लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है.

इलाके में सक्रिय कुकी छात्र संगठन के महासचिव शोन बाईते ने इंफाल से जानकारी दी है कि भूस्खलन दिन में हुआ लेकिन दुर्गम क्षेत्र होने के कारण फौरन मदद नहीं मिल पाई.

बाढ़

स्थानीय अधिकारी मणिपुर राज्य में इसे हाल के वर्षों में सबसे भीषण भूस्खलन बता रहे हैं.

बाढ़

भूस्खलन की वजह से कई सड़क और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे सड़क सम्पर्क भी टूट गया है.

बाढ़

पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में लगातार बारिश हो रही है. राज्य की सभी प्रमुख नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

मिज़ोरम राज्य में भी भूस्खलन हुआ है. दोनों राज्यों में हज़ारों लोगों के बेघर होने का अनुमान है.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि एनडीआरएफ़ के दल, राहत और बचाव कार्य के लिए प्रभावित इलाकों की ओर रवाना हो चुके हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>